Categories: katni city news

Katni sleemnabad news: मजदूर की मौत को माइंस प्रबंधन ने बताया हादसा, पुलिस ने कहा सूचना मुखबिर से मिली

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत कृष्णा माइंस में एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। मामले में घटना के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। मृतक की पहचान बुद्धिमान पिता जगजीवन कोल(23) निवासी कटुआ गांव थाना चितरंगी जिला सीधी के रूप में की गई है।
घटना में कई सवाल
पुलिस को इस हादसे की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ा सवाल यही है कि घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। नजदीकी अस्पताल में दिखाए बिना घायल को सीधे जबलपुर ले जाया गया।
युवक मशीन में ऑपरेटर के रूप में काम करता था। युवक का पीएम मेडीकल जबलपुर में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मर्ग प्रकरण और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले में पुलिस कार्रवाई कर पाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि माइंस प्रबंधन से यह पूछा है कि घटना के तुरंत बाद उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई। इस पर माइंस प्रबंधन की ओर से कहा गया कि युवक सुबह कंपनी की चार पाहिया गाड़ी से निमास की ओर गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मामले में कहा जा रहा है कि इस हादसे में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं लेकिन पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अधिक स्पष्ट रूप से परिजनों के बयानों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

4 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

4 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

4 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

4 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

5 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

5 hours ago

This website uses cookies.