Categories: katni city news

katni news : तर्पण कर लौट रहे यात्री हादसे का शिकार

कटनी दमोह सडक़ मार्ग में कुठला थाना के हरदुआ के पास हादसा

कटनी । दमोह सडक़ मार्ग बुधवार सुबह करीब 11 बजे पर हरदुआ के पास गया से प्रयाग राज से लौट रहे व ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत में 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दमोह से कटनी की तरफ जा रहे ट्रक ने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 9372 सामने की दिशा से आ रही ट्रेवलर क्रमांक क्रमांक एमपी 04 जेड एल 7540 को सामने से टक्कर मार दी थी।
परिवार तर्पण कर गया जी से लौट रहा था, यह सभी रायसेन जिले के विभिन्न स्थानों के स्थानों से एकत्रित होकर ट्रेवलर से यात्रा कर रहे था। यात्री कुठला थाना क्षेत्र के कटनी दमोह सडक़ मार्ग में कुठला थाना के हरदुआ के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद हडक़ंप की स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से ट्रेवलर के चालक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवलर का चालक अशोक पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया है। ट्रेवलर की भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ट्रैवलर में सवार चालक हादसे के बाद वाहन के अंदर ही फस गया था। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से चालक को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवलर में विनय पस्तिरिया(40) , नारायण पट्टारिया, मनन लाल, (40) , रतिश ठाकुर, अशोक पांडेय, अमित ठाकुर (37) योगेंद्र ठाकुर(35), जितेंद्र ठाकुर(37), विनीत ठाकुर (40), अनूप सिंह(58) होशंगाबाद, शंकर सिंह (40), चंद्र कुमार(40), कोमल सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं। इन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से कटनी जिला अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों की हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

10 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.