Categories: katni city news

Katni news : जुहली के कंदरा हार में कुएं में मशीन डालने उतरे लोग जहरीली गैस का शिकार, कुएं के अंदर बेहोश


कटनी। गुरुवार देर शाम करीब पौने पांच बजे एनकेजे थाना क्षेत्र के जहुली के कंदरा हार में कुएं में बोरिंग मशीन व पाइप डालने उतरे ग्रामीण जहरीली गैस का शिकार हो गए। इनकी संख्या चार बताई जा रही है। यह सभी कुंए के अंदर बेहोश पड़े हैं।
घटना की जानकारी लगते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि पहले दो लोग पाइप लेकर कुंए में उतरे थे। यह अंदर जाकर बेहोश हो गए। इनकी जानकारी लेने उतरे दो अन्य भी जब कुंए के अंदर गए तो बेहोश हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने इस बात की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के इंतजाम किए जा रहे हैं।
दुर्गम इलाके में खेत
एनकेजे के जुहली के जिस इलाके में यह हादसा हुआ है। वह काफी दुर्गम इलाके में है। यहां पर सिर्फ ट्रेक्टर के सहारे ही पंहुचा जा सकता है।  मौके पर विधायक, एसडीएम पहुंच रहे हैं। वहीं मौके पर  एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नगरनिगम, फायर ब्रिगेड सहित रेस्क्यू के लिए जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।

ये था घटना क्रम

पहले राम कुमार कुएं के अंदर पाइप डालने के लिए गए ।राम कुमार बेहोश हो गए फिर निखिल ने देखा की चाचा बेहोश हो गए है तो वो भी उन्हें बचाने के लिए उतरा जो बेशोस हो गया ।उसके बाद पास में खड़ा लख्चू सेन मदद बुलाने गया जो पिंटू और राजेश कुशवाहा को लेके आया ।फिर पिंटू कुशवाहा अंदर गया उसके बाद राजेश कुशवाहा गया जो सभी अंदर बेहोश हो गए ।उसके बाद राजेश कुशवाहा का भाई नीरज कुशवाहा कुएं के अंदर गया जो बाहर खड़े लोगो को बताया कि कुएं में अंदर सांस लेने में दिक्कत हो रही है जो आधे कुएं से वापस आ गया।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

20 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

20 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

20 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

21 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

21 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

21 hours ago

This website uses cookies.