कटनी। खिरहनी ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी कार में अचानक लगी आग से हडक़ंप की स्थिति बन गई। इस हादसे में दो कारें पूरी तरह जल गईं हैं। फायर वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यहां पर कुछ ही दूरी पर पेट्रोलपंप भी है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना फायर वाहन को दी।
कोतवाली थाना के खिरहनी ब्रिज के नीचे पुराने जंगल दफ्तर में खड़ी कार में करीब सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। इस आग की चपेट में पास में खड़ी दूसरी कार भी आ गई।फायरवाहनों की मदद से इन दोनों कारों में लगी आग पर काबू पाया गया लेकिन कारें जल गईं। जानकारी के अनुसार सिहोरा निवासी शिक्षक नरेंद्र त्रिपाठी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कटनी आए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी में अचानक आग भडग़ गई। इस हादसे में कार क्रमांक एमपी 19 जेड ई 5763 भी जल गई।
रेलवे ने इस घटना से सीख लेते हुए सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का…
यह कार्यक्रम न केवल किसानों के लिए खुशहाली की नई सुबह लाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश…
प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी और निर्बाध वितरण सुनिश्चित करना है।
मामले की आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी रहेगी।(यह घटना कटनी नगर निगम में…
पुलिस अब इस रंजिश की जड़ तक पहुंचने और आगे ऐसी वारदातों को रोकने की…
समय आ गया है कि लापरवाही की संस्कृति को कुर्क किया जाए, वरना शहर की…
This website uses cookies.