Categories: katni city news

Katni news जिला अस्पताल एंबुलेंस में लगी आग दो एंबुलेंस जलीं

कटनी। जिला अस्पातल में खड़ी एंबुलेंस में आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गईं। सूचना के बाद पहुंचे फायर वाहनों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इन वाहनों पर आग किन वजह से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बगल में ही अस्पताल का ट्रांसफार्मर व सर्विस स्टेशन होने के कारण अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पाया और उसके बाद अस्पताल के अधिकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल से करीब साढ़े 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनके द्वारा एक छोटा फायरवाहन भेजा गया लेकिन घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी हुई कि आग अधिक इसके बाद दो फायर वाहन और भेजे गए।
आग लगने का कारण अज्ञात है
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की खराब हो चुकी दो एंबुलेंस को सीएमओ कार्यालय के पास पोस्टमार्टम घर के सामने खड़ा कर दिया गया था। लगभग साढे बजे अचानक से एक एंबुलेंस में आग भड़क उठी। जब तक लोग पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देते आग बढ़ने लगी और उसने बगल में खड़ी एम्बुलेंस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.