Categories: katni city news

Katni dheemarkheda news: ढीमरखेड़ा के सोनारखेड़ा में उल्टी दस्त के बाद महिला की मौत

प्रशासनिक अमला सोनारखेड़ा पहुंचा

कटनी। ढीमरखेड़ा के सोनार खेड़ा गांव में उल्टी दश्त के बाद एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार   35 वर्षीय महिला पूजा कोल की एक्यूट रीनल फेल्योर से मृत्यु हुई है। पूजा के पति रजनीश कोल का कछारगांव अस्पताल में उपचार किया जा है। वहीं रजनीश कोल का भानजा 11 वर्षीय अरूण कोल की हालत गंभीर होने के कारण उसे कटनी के लिए रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला सुरानखेड़ा पहुंच चुका है। एसडीएम, सीएमएचओ सहित आला अधिकारी सुनारखेड़ा पहुंचे।  ग्राम के सभी जलस्रोतों और हैंडपंपों में क्लोरीन दवाई डाली जा चुकी है। सरपंच, सचिव को गांव में साफ -सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इधर कलेक्टर अवि प्रसाद को इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल सी एम एच ओ डा आठ्या को सुनारखेडा गांव पहुंचने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद सी एम एच ओ डा आठ्या सुनारखेडा पहुंचे। इसके पहले ही बी एम ओ डा बी के प्रसाद यहां स्वास्थ्य कर्मियों और जरूरी दवाइयों के साथ पहुंच गए थे।  

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.