कटनी। कटनी में एक परिवार अपने घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान बरामदा धंसक गया। इसकी तेज आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला। जैसे ही परिवार बाहर निकला वैसे ही पूरा घर ही ढह गया। इस तरह परिवार के बाहर आ जाने से पड़ा हादसा टल गया। घर गिरने के तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। यह घटना शहर के कावस जी वार्ड में रविवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। परिवार में एक युवक की मौत के बाद परिजन घर में एकत्रि थे। पिछले हफ्ते हुई मौत के मामले में अंतिम कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। पिछले सोमवार की तार बिजली का तार गिर जाने की वजह से युवक अंकित बमनेहा की मौत हो गई थी। मामले में कावसजी वार्ड में 11000 केवी की मुख्य लाइन की तार टूटने में एक युवक अंकित बमनेहा की मौत हो गई थी। पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने बताया कि अच्छा था कि घर के लोग बरामदा गिरने की आवाज सुनकर निकल आए थे नहीं तो यहां पर फिर किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.