कटनी। अपने दोस्तों के साथ वाटरफाल नहाने गए एक युवक की वाटर फाल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। यह घटना जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र के निदान वाटर फाल में हुई। मृतक युवक दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था।
इसमें कटनी के एनकेज थाना क्षेत्र निवासी गोपी ठाकुर पिता भरत सिंह ठाकुर की मौत हो गई। युवक अपने 12 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पुलिस ने बताया कि यह सभी दोस्त रविवार देर शाम करीब साढ़े तीन बजे वाटरफाल में नहा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। युवक गोपी ठाकुर नहाते-नहाते गहराई में चला गया। शाम को घटना स्थल पर पुलिस व रेस्क्यू टीम पहुंची लेकिन युवक को ढूंडने में कामयाबी नहीं मिली। सोमवार सुबह युवक का शव पत्थर में फंसा मिला। इसके बाद मर्ग प्रकरण दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त ने अंत में सभी विभागों को चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही किसी भी…
घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे से मृतक के परिवार…
पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अपनी…
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
This website uses cookies.