कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के पौनिया के जंगल में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का एक लडक़ा अपने गांव की नाबालिग को घूमने के बहाने बड़वारा थाना क्षेत्र के पौनिया गांव के जंगल लाया था। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया । नाबालिग की शिकायत पर कटनी में महिला थाने में जीरो पर मामला कायम किया गया था। इसके बाद डायरी बड़वारा थाना भेजी गई। इसके बाद पुलिस ने यहां मामला दर्ज करते हुए विजयराघवगढ़ व बड़वारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पौनिया के जंगल में पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी नाबालिग को घर से ले गया तब नाबालिग के माता-पिता घर पर नहीं थे। घटना 24 अक्टूबर की है। गांव का महेंद्र सिंह राठौर(22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किशोरी डरी हुई थी। उसने हिम्मत करते हुए 25 अक्टूबर यह बात अपने परिजनों से बताई। इसके बाद परिजनों से उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। इसके बाद यहां पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद बड़वारा व विजयराघवगढ़ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.