कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कटनी, आज दिनांक 03 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 41 नव नियुक्त आरक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति आदेश प्राप्त करते ही नव आरक्षकों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा,“आरक्षक पद पुलिस संगठन की रीढ़ है।
समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन को सुरक्षा प्रदान करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आरक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।”भर्ती प्रक्रिया:मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इसमें शामिल थे:लिखित परीक्षादस्तावेज सत्यापनशारीरिक दक्षता परीक्षण (800 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक)वीडियोग्राफी की उपस्थिति में मेडिकल परीक्षणचरित्र सत्यापनसभी चरण पूर्ण करने के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।