google1b86b3abb3c98565.html

कटनी पुलिस की बड़ी रात्रि कांबिंग: 117 वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब-हथियारों पर सख्त कार्रवाई

0

कांबिंग गश्त जैसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण मिल सके।

कांबिंग गश्त जैसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण मिल सके।

कटनी (म.प्र.), 07 जून 2026 — जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात व्यापक रात्रिकालीन कांबिंग गश्त का सफल अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस ने 117 वारंटियों को गिरफ्तार किया, दर्जनों निगरानी बदमाशों और गुंडों की सघन चेकिंग की तथा अवैध शराब, हथियारों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कई मामले दर्ज किए।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चर्तुवेदी सहित जिले के सभी 15 थाना प्रभारी 170 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ फील्ड में उतरे।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:117 वारंटी गिरफ्तार — विभिन्न अदालतों के 50 गिरफ्तारी वारंट, 27 स्थाई वारंट, 40 जमानती वारंट और 38 समन्स तामील किए गए।निगरानी बदमाशों की चेकिंग — 43 निगरानी बदमाशों और 50 गुंडों के घरों पर अचानक दबिश दी गई। उनकी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।जिला बदर अपराधी — 2 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई।

आबकारी कार्रवाई — अवैध शराब परिवहन, विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन के 26 मामले दर्ज किए गए।आर्म्स एक्ट — अवैध हथियार रखने पर 1 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई।मोटर व्हीकल एक्ट — शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई, साथ ही अन्य धाराओं में 42 चालान।शांति भंग संबंधी कार्रवाई — धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14, धारा 126 एवं 135 के तहत 98 व्यक्तियों पर 90 प्रकरण, तथा धारा 129 के तहत 12 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

पुलिस टीमों ने आदतन अपराधियों के डोजियर भी अपडेट किए और उन्हें सख्त हिदायत दी।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर जिले में सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा। कांबिंग गश्त जैसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed