Categories: katni city news

Katni Railway News : ओएचई लाइन टूटी, अप ट्रेक रहा प्रभावित

कटनीसिटी.काम। कटनी में ओएचई लाइन टूट गई। इससे अप ट्रेक प्रभावित रहा।्जबलपुर रेल ट्रैक पर अप लाइन में साउथ स्टेशन के पास ओएचई तार टूट गई थी। इसके बाद से ही सुधार शुरू हो गया। लाइन टूटने का कारण अज्ञात है।

इसके चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। बताया जा रहा है कि ओएचई टूटने से रात 9.30 बजे तक अप ट्रेक बंद रहा और उसके बाद सिंगल लाइन से अस्थाई सिग्नल देकर अप और डाउन की ट्रेनों को निकालने का कार्य देर रात तक जारी रहा। इस दौरान 6 यात्री ट्रेनों व आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ है। तार टूटने का कारण अज्ञात है। जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की देर शाम कटनी साउथ स्टेशन के पास ओएचई लाइन टूटने की जानकारी लगी। जिसके बाद मौके पर स्टाफ को भेजा गया। लाइन टूटने के कारण अप लाइन में ट्रेनों को आगे बढ़ाने में परेशानी हुई और इस कारण से 9.30 बजे तक ट्रेनों को परिचालन प्रभावित हुआ। उसके बाद सिंगल ट्रेक से गाड़ियों को निकालने का कार्य शुरू कराया गया। इस कारण से नर्मदा एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, हावड़ा- मुंबई मेल, मुंबई- एलटीटी, काशी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ। ओएचई लाइन कैसे टूटी फिलहाल इसकी जानकारी नही है। कारणों का पता लगाया जाएगा। लाइन को सुधारने का कार्य जारी है।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

22 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

22 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

22 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

22 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

22 hours ago

This website uses cookies.