कटनी सिटी.काम।चंदी मेला देखने जा रहे युवकों पर अज्ञात ने गोली चला दी। इस घटना में एक युवक के पेट में गोली लगी। वही दूसरा युवक बाइक से गिरने के कारण घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई ताकि घटना के वास्तिवक कारणों का पता लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी चौकी अंतर्गत चंडी मेला देखने बाइक से जा रहे दो युवकों पर दो अज्ञात बाइक सवार नकाबपोशों ने गोली चला दी।जिसमें एक युवक के पेट में गोली लगी,जबकि दूसरा युवक गिरने के कारण घायल हो गया।गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई
परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार झिंझरी निवासी निखिल पाल पिता राजदीप पाल 20 वर्ष अपने साथी जयचंद उर्फ मोनू पिता श्रीप्रसाद बेन 24 वर्ष निवासी झिंझरी के साथ चंडी मेला देखने जा रहा था। वाहन मोनू चला रहा था।शाम 5.30 बजे के लगभग दोनों युवक बिलहरी मार्ग पर पहुंचे,जहां पर मुख्य मार्ग में दो नकाबपोश युवक बाइक से आए और उनपर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद नकाबपोश गुलवारा की ओर भाग निकले। गोली पीछे बैठे निखिल के पेट के पास लगी और वह गिर गया। इस बीच बाइक के गिरने से मोनू को भी चोट आई।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल युवकों के परिजनों को सूचना देते हुए दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने निखिल को प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया। युवक को परिजनों ने जबलपुर ले जाने की जगह निजी अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।दूसरी ओर घायल मोनू का भी इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.