Categories: katni city news

Katni railway news प्री-एनआई नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियां निरस्त

कटनी।  रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर दोहरीकरण रेललाइन को जोड़ने के लिए छतैनी, ब्यौहारी, दुबरी कला और विजयसोता स्टेशनों पर प्री-एनआई एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।  इसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने और गुजरने वाली गाड़ियों को रद्द किया गया है। 
 अपने प्रारंभिक स्टेशन से निम्नलिखित तारीखों को रवाना होने वाली रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी।  गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 09 अप्रैल से 22 अप्रैल तक दोनों दिशाओं में 14-14 ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 अप्रैल से 22 अप्रैल  तक तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 10 अप्रैल से 23 अप्रैल तक दोनों दिशाओं में 14-14 ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 10, 13, 17 व 20 अप्रैल  को तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 11, 16, 18 व 23 अप्रैल को दोनों दिशाओं में चार-चार ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 14 व 21 अप्रैल को तथा गाड़ी संख्या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 15 व 21अप्रैल  को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 08 व 15 अप्रैल को तथा गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 10 व 17 अप्रैल  को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 8 व 15 अप्रैल  को तथा गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 11 एवं 18 अप्रैल 2024 को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 12 एवं 19 अप्रैल को तथा गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस दिनांक 13 व 20 अप्रैल को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 10 व 17 अप्रैल को तथा गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 12 व 19 अप्रैल को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.