Categories: katni city news

Katni rithi accident news: दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत दोनों के चालकों की मौके पर मौत, ट्रकों का काटकर निकालने पड़े  शव व घायल


कटनी। रीठी के लाट पहाड़ी में शनिवार सुबह चार बजे भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे के बाद मृतक चालकों के शव व घायल परिचालकों को ट्रक काटकर निकालना पड़ा। दोनों घायल परिचालकों को इलाज रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  कनकी लोड ट्रक सतना से बदनावर जा रहा था वहीं  गेहूं लोड ट्रक सागर के गौरझांवर से रीवा जा रहा था।  
रीठी पुलिस ने बताया कि इस घटना में दोनों चालकों में  ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 व दूसरे गेहूं लोड ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8962 में टक्कर  हो गई। इस हादसे में  गेहूं लोड ट्रक  के चाल निखिल यादव पिता रज्जन यादव(19) निवासी ग्राम नन्हीं देवरी थाना केसली जिला सागर व कनकी लोड ट्रक के चालक विजय अनजाना (34) निवासी ग्राम आलोट थाना आलोट जिला रतलाम की मौके पर  मौत हो गई। इस हादसे में रामेश्वर पिता मोतीलाल यादव(21) निवासी सलैया थाना बहरोल जिला सागर,  घन श्याम बैरागी (37) निवासी ग्राम कमठाना , थाना पचलाना जिला उज्जैन गंभीर रूप से घायल हो गए।


 दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों ट्रकों के अंदर मृतक व घायल फंसे हुए थे।अंदर फंसे मृतकों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को दो जेसीबी मशीन, एक हाइड्रा मशीन, कटर मशीन व क्रेन मशीन मंगवानी पड़ी। ट्रकों को काटकर ट्रक के अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। इसके लिए ग्रामीणों सहित रीठी थाना पुलिस राजेद्र मिश्रा सलैया चौकी पुलिस विजेंद्र तिवारी के प्रयास से कनकी लोड ट्रक को पूरा खाली किया गया तब परिचालक को निकाला जा सका। घायलों को व शवों को निकालने में  पांच घंटे का समय लगा। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

13 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

13 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

13 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.