कटनी। रीठी थाना अंतर्गत अलोनी नदी देवगांव के पास पंप हाउस के पास संचालित जुआ फड़ संचालित हो रहा था।इसमें लाखों रुपए के दाव लगा रहे थे। पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।इस संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी रीठी पुलिस ने बताया कि एसपी कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे, अतिररिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कटनी उमराव सिह के मार्ग दर्शन में दीवाली त्यौहार के चलते रीठी थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में जुआ पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित गया था। इसी तारतम्य में 1 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन को थाना रीठी क्षेत्र के आलोनी नदी देवगांव के पास कुछ लोगो द्वारा रुपये पैसो का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रीठी राजेन्द्र मिश्रा को सायबर टीग के साथ मिलकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके द्वारा सायबर टीम कटनी के साथ मिलकर अलोनी नदी देवगांव के पास रोड किनारे पंप हाउस के पास दबिश दी गई। जहाँ 7 लोगो सजल कछवाहा, सचिन यादव, नसीम, मो. समीम, बलराम तनोजिया, अंकुर शुक्ला, विक्रम रैकवार सभी निवासी कटनी को जुआ खेलते पकडा गया। इनके फड एवं पास से कुल 86 हजार रुपये की नगदी जप्ती की गई। आरोपियो के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.