कटनी। जिले के विभिन्न कॉलेजों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षाएं शुरू होने को हैं लेकिन कई महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की कमी से आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी मामले में समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जिले के विभिन्न कॉलेज प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक न होने की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ताजा मामले में सिलौंड़ी कॉलेज में इतिहास के प्राध्यापक न होने से यहां पर पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां की एक मात्र इतिहास की प्रोफेसर मातृत्व अवकाश पर हैं विगत लंबे समय से अनुपस्थित होने के कारण यहां पर इतिहास के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने बताया कि यहां पर प्राध्यापक के अवकाश पर जाने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों को परीक्षा की चिंता
सिलौंड़ी कॉलेज में करीब तीन सौ छात्र अध्ययन रत हैं। इनमें करीब 40 छात्र इतिहास विषय संबंधित हैं। छात्रों ने बताया कि यहां पर विगत लंबे समय से प्राध्यापक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में छात्र किस तरह इतिहास विषय की परीक्षा दें क्योंकि इतिहास की पेचीदिगियों को समझाने वाला कोई है ही नहीं हैं। इसलिए छात्रों को चिंता सता रही है कि किस तरह वह परीक्षा में शामिल होकर इस विषय की परीक्षा को दे पाएंगे।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.