Categories: katni city news

Katni sleemnabad news स्लीमनाबाद बायपास में मोटरसाइकिल सवार युवक की कार की टक्कर से मौत, एक गंभीर

जीवित अवस्था का फोटो
कटनी। स्लीमनाबाद बायपास में कार और बाइक में जोरदार भिंड़त होने से उमरियापान के बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी उमरियापान पहुंचते ही नगर सहित समाज में शोक व्याप्त हो गया तो वहीं परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्लीमनाबाद पुलिस दी।
जानकारी अनुसार उमरियापान निवासी 42 वर्षीय मनोज सोनी और 45 वर्षीय नंदकिशोर(नंदू) पिता टिल्लू चौरसिया शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उमरियापान से स्लीमनाबाद के समीप भेड़ा गांव पान बरेजा के उपयोग में आने वाली करची लेने रवाना हुए थे। जैसे ही स्लीमनाबाद बायपास पहुंचे तो कटनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमएच 12 टीएन 7172 कार सवार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इसमें 45 वर्षीय नंदकिशोर नंदू पिता टिल्लू चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 42 वर्षीय मनोज सोनी के पैर में गंभीर चोट आईं इसके कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सुबह साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। घटना की मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज सोनी को शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। कार चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

4 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

4 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

4 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.