Categories: katni city news

Katni sleemnabad news स्लीमनाबाद के पड़वार मोड़ में गड्ढे में गिरी अनियंत्रित मोटरसाइकिल, युवक की मौत

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पड़वार मार्ग मोड़ पर में एक बाइक का अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई‌।इस हादसे में एक युवक की मौतहो गई है। इस घटना में अभिषेक बर्मन नामक युवक की मौत हो गई। जबकि सतीश विश्वकर्मा नमक एवं घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह दोनों आदर्श कॉलोनी कटनी में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौट रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात्रि लगभग 12 के आसपास एक वैवाहिक समारोह से अपने घर वापस मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे की पड़वार रोड में बनी टर्निंग पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे मोटरसाइकिल मैं सवार अभिषेक बर्मन पिता अशोक बर्मन उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पडवार स्लीमनाबाद की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं दूसरे अन्य साथी सतीश विश्वकर्मा पिता रामकृष्ण विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पडवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे आज सुबह मेडिकल कॉलेज जबलपुर के लिए रेफर किया गया है जिसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद में अध्यनरत छात्र था मृतक अभिषेक बर्मन इस वर्ष उसने कक्षा 12वीं की इम्तहान दिए थे‌।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.