कटनी। स्लीमनाबाद के बंधी स्टेशन चौराहे में बुधवार शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना डायल हंड्रेड को दी। इसके बाद दोनों गंभीर घायल युवकों को स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त शिवा कोल पिता पोनी कोल (20) निवासी नन्हवारा थाना बड़वारा के रूप में की गई है। यह अपनी मोटरसाइकिल से बड़वारा से स्लीमनाबाद की ओर आ रहा था। इस हादसे में घायल अन्य युवक खुर्शीद खान पिता जाकिर खान(25) निवासी स्लीमनाबाद स्लीमनाबाद अपनी मोटर साइकिल से मटवारा की तरफ जा रहे था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है। शव को पीएम के लिए स्लीमनाबाद पीएम हॉउस में रखवाया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.