Categories: katni city news

Katni rithi crime news : सरफिरे युवक ने दागीं दनादन गोलियां रीठी के इमलाज में घटना से सनसनी


 कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के इमलाज गांव में एक सरफिरे युवक ने दनादन गोलियां दागीं। इस घटना से पूरे रीठी क्षेत्र में सनसनी मची है। जानकारी के अनुसार इमलाज निवासी  ने एक पिता के सिर्फ यह पूछने पर दनादन गोलियां चलाईं कि उसने उसकी बेटी के साथ क्यों मारपीट की। पुलिस ने घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय नागरिकों की मदद से पिता को अस्पताल लाया गया है।
 मामले में पुलिस ने बताया कि इमलाज गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एक युवक ने एक प्रौढ़ को गोली मारनेकी घटना प्रकाश में आई है। इसमें  रघुवीर सोनी पिता राजाराम सोनी (48) के पैर में गोली दो गोली मारी गई। पीडि़त को जिला अस्पताल में इलाज  के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रघुवीर सोनी ने बताया कि शिवम मिश्रा नामक युवक ने रघुवीर सोनी की पुत्री के साथ किसी कारण से मारपीट की थी। पीडि़त पिता ने बताया कि दोष सिर्फ इतना ही था कि उसने यह पूछ लिया कि उसकी बेटी के साथ क्यों मारपीट  की गई। पिता ने बताया कि उनके शिवम ने अचानक बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में उसने दो फायर किए हैं जो उनके घुटने के पास लगे हैं। पीडि़त पिता ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आरोपी युवक को गिरफ्तार  कर  जेल भेज दिया है। मामले में एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.