Categories: katni city news

Katni weather बिगड़ा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश,आकाशीय बिजली में झुलसी बालिका

बालक के बर्तरी गांव में हुई घटना, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

कटनी । जिले विभिन्न स्थानों में तेज बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई। बाकल थाना क्षेत्र में बर्तरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी सामने आई है। यहां बकरियां चराने गई एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने मामलों को जांच में लिया है। इससे पहले शनिवार शाम जिले का मौसम अचानक खराब हो गया था। इस दौरान तेज चमक के साथ पूरे जिले में बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान बाकल के बर्तरी में आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चरा रही बालिका झुलस ग ई। जानकारी के अनुसार बर्तरी गांव में गुलाब यादव की 14 वर्षीय बालिका आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। इस हादसे में 5 बकरियां भी झुलस गईं हैं। घटना के बाद परिजन बालिका को बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडीकल जबलपुर रेफर किया गया है।

पांच बकरियां भी झुलसीं
इस घटना में पांच बकरियां भी झुलसी हैं। बालिका खेत में बकरी चरा रही थी। घटना के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे।
जिले भर में बारिश
जिले में विभिन्न स्थानों बारिश हुई। की स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। शहर हुई बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं तेज हवाओं से लोगों को परेशानी हुई।

किसान परेशान, खड़ी फसल पर संकट

वही इस बारिश से खड़ी फसल पर संकट पैदा हो गया है‌। पूरे जिल में गेहूं की फसल लगी है। इस बारिश से फसल पर संकट मंडरा रहा है। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।


admin

Recent Posts

कानाफूसीकटनी नगर निगम की बजट बैठक में इस बार बजट लीक का घिनौना खेल खुलकर सामने आ गया।

लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…

20 hours ago

कटनी: एंबुलेंस की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा, ६ घायल, दो की हालत गंभीर

पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।

20 hours ago

कटनी पुलिस का सख्त अभियान: शैडो एरिया में SP और ASP का औचक निरीक्षण, 42 वाहनों पर चालान, 22,900 रुपये जुर्माना

कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…

20 hours ago

शातिर ऑटो चोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा, घंटाघर से चुराया ऑटो 6 दिन बाद बरामद

कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…

20 hours ago

नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले 49 वर्षीय आरोपी को विशेष POCSO अदालत ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सुनाई सजा

अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…

21 hours ago

This website uses cookies.