Categories: katni city news

Katni Tilak College News हिन्दी भाषा के महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Katni Tilak College News: Seminar organized on the topic of importance of Hindi language

कटनी सिटी.काम। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डा एस. के. खरे अध्यक्षता व उनके निर्देनुसार हिन्दी विभाग के द्वारा हिन्दी भाषा के महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना कु. माया काछी, संगीता काछी और सुनीता काछी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि आज हिन्दी भाषा हमारी मातृभाषा है। हमारी आत्मा में बसी हुई है। हिन्दी भाषा के द्वारा ही हम सभी की उन्नति सम्भव है। विषय प्रवर्तन के रुप में अपने विचारों को रखते हुए प्रो. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज के इस वैज्ञानिक युग में हिन्दी क्षण प्रतिक्षण उन्नति कर रही है और इसका प्रयोग करने में किसी भी प्रकार का हमें संकोच नहीें करना चाहिए। श्री राम सेंगर जी ने हिन्दी भाषा के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि दिन प्रतिदिन हिन्दी उन्नति के मार्ग पर है,  आनन्द तिवारी ने काव्यपाठ किया और कहा कि हिन्दी हिन्दुस्तान की भाषा है अनमोल, हिन्दी है मॉ भारती, हिन्दी हिन्दी बोल। इसी क्रम में राजेन्द सिंह ठाकुर,  रामनरेष मिश्र,  लखन डेहरिया, प्रियांषु तिवारी,  प्रियंका मिश्रा ने भी काव्यपाठ किया और हिन्दी भाषा के महत्व का गुणगान गाया। डॉ माधुरी गर्ग ने संचालन के दौरान कहा कि अपनी ही भाषा में अपनी उन्नति सम्भव है-निज भाषा उन्नति है। इस कार्यक्रम में समस्त अतिथि जनों का सम्मान माल्यार्पण एंव स्मृति चिन्ह से किया गया।  कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ’एक दीपक मातृभाषा के नाम’’ कार्यक्रम का भी आयोजन प्राचार्य डॉ. एस. के. खरे जी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी गर्ग द्वारा किया गया एंव आभार प्रदर्षन डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी में अतिथि के रुप में प्रो. अशोक श्रीवास्तव, श्री राम सेंगर , राजेन्द्र सिंह ठाकुर,  आनन्द तिवारी, रामनरेष मिश्र जी, लखन डेहरिया, प्रियांषु तिवारी,  षानूराज जी जैसे मूर्धन्य विद्वान एंव नवगीतकार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एंव माल्यार्पण द्वारा हुआ।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

10 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

10 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

10 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

11 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.