कटनी। उमरियापान पुलिस ने अवैध गांजे पर कार्रवाई करते हुए एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली कि टोला गांव के आगे देमापुर चौराहे यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवध कुमार भुमिया बाइक क्रमांक एममी 20 एमबी 4951 लिए सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए है। वह इसे बेचना चाहता है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस पहुंची और उसने आरोपी अवध कुमार भुमिया(35) निवासी हरदुआ कला, थाना सिहोरा के कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.