Categories: katni city news

Bakal news : आज तक नहीं मिला एटीएम, लगातार निकल रहे रुपये


कटनी। बाकल स्थित एक बैंक में ऐसा मामला सामने आया है कि महिला ने कभी एटीएम बनवाया भी नहीं लेकिन उसके खाते से लगातार एटीएम द्वारा रुपये निकाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुधा बाई राम विशाल मेहरा निवासी पिपरिया बाकल का खाता है। इसमें बिना महिला की जानकारी के बिना लगातार रुपये निकाले गए। एटीएम के माध्यम से रुपये निकाले जाने का तब उसे पता लगा जब उसने केवाइसी के लिए आवेदन किया। महिला ने बताया कि इसमें 24 अक्टूबर को एटीएम से दस हजार रुपये की राशि निकाली गई। इसके बाद फिर 10 अक्टूबर को ही एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 24 अक्टूबर को एटीएम से 5 सौ रुपये की राशि निकाली गई। इसके अलावा 26 अक्टूबर, 31 दिसंबर और 21 मार्च को दो-दो सौ रुपये की राशि निकाल ली गई। शिकायत करने पर प्रबंधन द्वारा कहा जा रहा है कि मार्च क्लोजिंग चल रही है। इसके बाद ही मामले में कुछ किया जा सकता है। रही बात एटीएम की तो खाता खोलते समय एटीएम के लिए भी टिक मार्क करवाया जाता है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.