Categories: katni city news

Katni Umariyapan news उमरियापान के पुलिस क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला प्रधान आरक्षक

जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या की आशंका

कटनी उमरियापान। पुलिस थाना उमरियापान परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में प्रधान आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रधान आरक्षक जिले के कुठला थाने में पदस्थ रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा। मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उमरियापान थाना कैम्पस में बने पुलिस क्वार्टर में रहने वाले सत्येन्द्र शुक्ला कुठला थाने में प्रधान आरक्षक के पद पदस्थ थे। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां भेजा था। जिसके बाद वो कुठला थाने में ड्यूटी करने चले गए। ड्यूटी के बाद सत्येन्द्र शुक्ला उमरियापान स्थित अपने क्वार्टर चले गए। रविवार को जब उनका परिवार माधवनगर से उमरियापान पहुंचा तो घर के अंदर दरवाजे के ऊपर बनी खिडकी से उनका शव लटका हुआ मिला। घटना के बाद थाना परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मोनिका तिवारी, थाना प्रभारी  अनिल काकडे मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक ने किन कारणों से यह कदम उठाया पुलिस जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.