Categories: katni city news

KatniVijayraghavgarth news : पॉलिथीन में लिपटा मिला मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस

कैमोर थाना क्षेत्र के गांजर हर्रैया सडक़ के किनारे मिला चार वर्षीय बालक का शव

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के खैरहाई परसवारा निवासी एक चार वर्षीय बालक का शव सडक़ किनारे पॉलिथीन में लटका मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मासूम के गांव में मातम पसरा है। प्रथम दृष्टतया मामला हत्या का माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मासूम बुधवार की शाम को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। गौरतलब है की विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहाई परसवारा निवासी नरेश बर्मन का 4 वर्षीय पुत्र अंशू बर्मन बुधवार की शाम को लापता हो गया था। जब बच्चा देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बालक के अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान बालक का शव कैमोर थानांतर्गत गांजर-हर्रैया मार्ग के किनारे पॉलिथीन में पैक मिली। मृतक के परिवार ने मातम पसरा हुआ है। पीएम रिपोर्ट आते ही मामला स्पष्ट हो जाएगा।


admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

2 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

2 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

2 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

3 hours ago

This website uses cookies.