Categories: katni city news

Katni vijayraghavgarth news संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

 

कटनी ‌विजयराघवगढ़ के सिंघनपुरी वकीली रोड के पास मिला शव  

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी ग्राम से वकीलीरोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में आज दोपहर विजयराघोगढ़ श्रीराम फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। सड़क किनारे लाश पड़ी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान मौजूद नहीं है।   विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे सूचना दी गई कि सिंघनपुरी से वकीलीरोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद तत्काल पुलिस वहां जा पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद यह पता चला कि मृत पड़ा 30 वर्षीय युवक उमरिया निवासी सुनील सेन है  जोकि विजयराघवगढ़  स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं जिस स्थान पर उसका शव मिला वहां पर उसकी मोटरसाइकिल और बैग भी मिला है । बैग में पैसे नहीं मिले और ना ही उसके पर्स में जो की अपने आप में संदिग्ध नजर आता है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का शव परीक्षण कराया जा रहा है शव रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकेगा

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

12 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

13 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

13 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.