कटनी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के केवलारी से हीरापुर कौडिय़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में दूसरे युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि केवलारी गांव निवासी नरेश कोल और असीम कोल 18 जुलाई कि रात को पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार कार क्रमांक एमपी 20 एमवी 0880 के चालक ने केवलारी से हीरापुर-कौडिय़ा गांव जाने वाली रोड पर टक्कर मार दी। इसके कारण नरेश कोल की मौत हो गई। हादसे में असीम कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल असीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को अंजाम देने वाला चालक कार छोड़ कर भाग गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.