Categories: katni city news

Katni Vijayraghavgarth news :ट्रैक्टर सहित कुएं में जा गिरा वृद्ध, बाल बाल बचा

विजयराघवगढ़ थानांतर्गत देवराकला के जटवारा हार में हुई घटना

कटनी। ट्रैक्टर सहित खेत में बने कुएं में वृद्ध गिर गया जिसकी जान पुलिस की तत्परता से बच गई। घटना विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जटवारा हार की है जहां एक वृद्ध की जान बचाते हुए पुलिस की संवेदनशीलता देखने को मिली। जानकारी अनुसार देवराकला निवासी चंद्रिका दास बैरागी उम्र 65 वर्ष का खेत जटवारा हार में है। वृद्ध अपने खेत में थे और उन्होंने कृषि कार्य के लिए जैसे ही ट्रैक्टर चालू करके रिवर्स किया तभी ट्रैक्टर उछल कर खेत में बने 40 फुट गहरे कुएं में गिर गया। उल्लेखनीय है ट्रैक्टर में वृद्ध भी सवार थे जो ट्रैक्टर के साथ खुद भी कुएं में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा ने एएसआई जय सिंह ठाकुर, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक मज्जू कोल, एनआरएस रघुनाथ साहू की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से प्रयास कुएं के अंदर ट्रैक्टर के नीचे फंसे वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकलवाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ भेजा। वृद्ध के हाथ, पैर में चोटें आई हैं।


admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.