Categories: katni city news

Katni Barhi accident news बरही के बिचपुरा निवासी किशोर की इलाज के दौरान मौत

कटनी। बरही के थाना के खन्ना गांव में हुए हादसे के बाद बरही के बिचपुरा निवासी किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  विगत करीब चार दिन पहले हुए हादसे के बाद से ही उसका इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जैसे ही  किशोर की मौत हुई परिजन विलाप करने लगे।   पुलिस ने बताया कि इस हादसे में इससे पहले कन्हवारा गांव निवासी रवि पिता छेदी लाल यादव (35)निवासी गोहावल गांव की उसी दिन मौत हो गई थी। वहीं दूसरी मोटर साइकिल में सवार यह किशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि महेंद्र पिता सुरेश सिंह (14) निवासी बिचपुरा थाना बरही की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 फरवरी को  मोटर साइकिल में रवि यादव अपने साले कपिल पिता मोहनलाल यादव के साथ जा रहा था। इसी दौरान दूसरी मोटर साइकिल से उसकी भिडंत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां रवि की मौत हो गई जबकि कपिल का इलाज जारी है। वहीं दूसरी मोटर साइकिल में सवार किशोर महेंद्र की भी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

4 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

4 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

4 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.