कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल हैक कर 2.96 लाख रुपये उड़ाने वाले आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार

नोट: नागरिकों से अपील है कि अपने बैंक खाते और मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें। अनजान लिंक, मैसेज या कॉल पर OTP शेयर न करें।

कटनी (07 मई 2026) – कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कटनी के एक युवक के पंजाब नेशनल बैंक खाते को हैक कर उसकी बहन की शादी के लिए जमा करीब तीन लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे।घटना क्या थी?16 मार्च 2026 को आशीष गौतम (37 वर्ष), निवासी मोतीबाग, माई नदी के पास, कटनी ने पुलिस अधीक्षक कटनी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

आशीष गौतम ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक शहडोल ब्रांच में है, जिससे वे PhonePe का उपयोग करते थे। खाते में रखी करीब 2.96 लाख रुपये की राशि अलग-अलग तारीखों और समय पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन निकाल ली गई। यह राशि उनकी बहन की शादी के लिए विशेष रूप से जमा की गई थी।पुलिस की कार्रवाईशिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 269/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल कटनी की मदद से बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की गई। पैसे ट्रांसफर होने वाले विभिन्न खातों की जानकारी जुटाई गई, जो अलग-अलग राज्यों में संचालित पाए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खिरहनी उप-निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी की टीम दिल्ली और उत्तराखंड पहुंची। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह (32 वर्ष), पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम कुशालपुर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड को गदरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आशीष गौतम के खाते से धोखाधड़ी कर 2.96 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की है।

आरोपी को कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस टीम की सराहनाइस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में निम्न अधिकारियों की अहम भूमिका रही:निरीक्षक राखी पाण्डेय (थाना प्रभारी कोतवाली)उप-निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदीउप-निरीक्षक नवीन नामदेव (थाना माधवनगर)आर. उमाकांत तिवारी, लोकेन्द्र सिंहसाइबर सेल टीम: आर. सतेन्द्र सिंह, चंदन प्रजापति, अमित श्रीपालपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी।

नोट: नागरिकों से अपील है कि अपने बैंक खाते और मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें। अनजान लिंक, मैसेज या कॉल पर OTP शेयर न करें।

admin

Recent Posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: आरक्षक पर हमला करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

3 hours ago

मोहर्रम पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

4 hours ago

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येन्द्र पाठक को जगह, कटनी जिले का एकमात्र चेहरा

आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।

5 hours ago

एक वीडियो और कार्रवाई तय!खतरनाक स्टंट करने वाला ऑटो चालक यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

5 hours ago

बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…

5 hours ago

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…

5 hours ago

This website uses cookies.