कटनी (14 मई 2026) — जिले में मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ बनाने वाली इकाइयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने लमतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।महावीर ट्रेडिंग पर गंभीर अनियमितताएंनिरीक्षण के दौरान महावीर ट्रेडिंग कंपनी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। टीम को पता चला कि कंपनी सरसों को फिल्टर कर बोरों में पैक करके बाजार में बेच रही थी। खाद्य पदार्थों का प्रोसेसिंग और स्टोरेज अत्यंत गंदे और अस्वास्थ्यकर वातावरण में हो रहा था।
सबसे गंभीर बात यह रही कि सरसों के फिल्टर वेस्ट से निकाले गए तेल को एक टैंक में जमा किया जा रहा था, लेकिन सैंपल मांगने पर कंपनी संचालकों ने नमूना देने से इनकार कर दिया।निरीक्षण के समय फैक्ट्री संचालक मौके पर उपलब्ध नहीं थे और सूचना दिए जाने के बावजूद भी नहीं पहुंचे। कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और खाद्य जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी।इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए महावीर ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम ने मौके से सरसों के दो सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिए हैं।
क्षितिज फूड मसाला फैक्ट्री पर भी छापाइसी क्रम में क्षितिज फूड मसाला फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया गया। यहां धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में शामिल अधिकारीयह पूरी कार्रवाई तहसीलदार श्री आकाश नीरज की उपस्थिति में की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। ऐसे सभी दोषी इकाइयों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह निरीक्षण और लिए गए फैसले जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा…
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
अदालत ने आरोपी के अपराध को पूर्णतः प्रमाणित मानते हुए सजा सुनाई।मीडिया सेल प्रभारी सुरेंद्र…
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए छानबीन तेज कर…
नागरिकों को मानसून में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तर पर…
यह नियुक्ति कटनी जिले को फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में…
This website uses cookies.