मानसून पूर्व तैयारियों में जुटा निगम प्रशासन, निगमायुक्त ने स्वयं संभावित जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा

नागरिकों को मानसून में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तर पर सजगता बरती जाए।

कटनी (12 मई) — आगामी मानसून में शहर को जलभराव मुक्त रखने के लिए नगर पालिक निगम कटनी ने पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं फील्ड में उतरकर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दे रही हैं।निरीक्षण के दौरान ये प्रमुख स्थल देखे गएमंगलवार सुबह निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जयप्रकाश वार्ड, जगमोहन दास वार्ड एवं रघुनाथ गंज वार्ड के निम्नलिखित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया:शहीद द्वार मोहन मेडिकल के पास स्थित नालागांधी गंज का बड़ा नालाआदर्श कॉलोनी में धर्मलोक हॉस्पिटल के समीप नालागिरिजा घाट नालाआधारकाप स्थित कटनी पब्लिक स्कूल के पास नालासंतनगर नालानिरीक्षण के दौरान नालों में जमा सिल्ट, कचरा और जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को चिन्हित किया गया।

निगमायुक्त के प्रमुख निर्देशनालों की नियमित एवं सतत सफाई सुनिश्चित करें, इसे केवल अभियान तक सीमित न रखें।पुराने जलभराव वाले क्षेत्रों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।नालों से निकाली गई गाद एवं कचरे का तुरंत उठाव हो।अतिक्रमण और जल प्रवाह में बाधा डालने वाले अवरोधों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।स्वास्थ्य शाखा एवं लोक निर्माण शाखा आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि “कोई भी क्षेत्र जलभराव की स्थिति में नहीं आना चाहिए।”

नागरिकों को मानसून में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तर पर सजगता बरती जाए।

मौजूद अधिकारीनिरीक्षण के दौरान लोक निर्माण शाखा के कार्यपालन यंत्री श्री आसित खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल तथा स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।निगम प्रशासन का प्रयासवर्तमान में नगर निगम द्वारा पूरे शहर

admin

Recent Posts

कटनी: पीर बाबा बायपास पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम, SP अभिनय विश्वकर्मा ने लिया मौके का जायजा

यह निरीक्षण और लिए गए फैसले जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा…

2 hours ago

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: महावीर ट्रेडिंग का लाइसेंस होगा निलंबित

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के…

4 hours ago

कटनी: शादी से लौट रहे दो युवकों को बस ने कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

4 hours ago

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़: बड़े पिता को 3 वर्ष का सश्रम कारावास

अदालत ने आरोपी के अपराध को पूर्णतः प्रमाणित मानते हुए सजा सुनाई।मीडिया सेल प्रभारी सुरेंद्र…

4 hours ago

कटनी में फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त

यह नियुक्ति कटनी जिले को फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में…

1 day ago

This website uses cookies.