कटनी, 27 मार्च 2026: कटनी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज को अपराधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों में कुठला थाना पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय काम किया है। ट्रांसपोर्टनगर में हुए खूनी हमले के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस प्रकरण में शामिल सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।घटना क्या थी?दिनांक 6 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:45 बजे मऊरानी ट्रांसपोर्ट परिसर में पांच युवकों ने एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल से पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
वे लोहे की टायर लीवर (रॉड) और हाथ डंडे से जानलेवा हमला करने लगे। मजदूर सोनू चौधरी (20 वर्ष, निवासी झुकेही, थाना अमदरा, मैहर) और बीच बचाव करने आए उनके सहकर्मी माधव पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना में हत्या के प्रयास की धाराओं में कुठला थाना में अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस ने परंपरागत जांच के साथ-साथ तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की और उन्हें पकड़ना शुरू किया।अब तक की गिरफ्तारियां:पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था:शेख कलीम बहना (28 वर्ष), निवासी भूमियाना टोला बंशरुप वार्ड, थाना रंगनाथनगरआशीष गोंड (28 वर्ष), निवासी ताराहेदी खमतरा, जिला दमोह (हाल शात्रीनगर, जबलपुर)आर्यन सिंह ठाकुर (19 वर्ष), निवासी वंशरुप वार्ड, भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथनगरछोटू उर्फ दुर्गेश सोनी (20 वर्ष), निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथनगर
फरार आरोपी की गिरफ्तारी:पांचवें आरोपी अनिकेत उर्फ अंकित निषाद (22 वर्ष), पुत्र महेश निषाद, निवासी धाऊ चक्की, थाना कुठला, जिला कटनी को तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर घेराबंदी कर आज गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था। कुठला पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र की टीम ने यह सफलता हासिल की।
टीम की सराहनीय भूमिका:निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक विजय प्रजापति, हर्षुल मिश्रा और अन्य स्टाफ ने उत्कृष्ट कार्य किया।प्रकरण की विवेचना जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कटनी पुलिस का संदेश:यह गिरफ्तारी साबित करती है कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता।
पुलिस अपराधियों पर सख्ती से नजर रखे हुए है और समाज को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…
पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…
यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
This website uses cookies.