कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.06 ग्राम स्मैक बरामद, पुरुष हैंडलर और महिला सप्लायर गिरफ्तार

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अवैध मादक पदार्थों पर शिकंजा कसा, बाजार मूल्य 1.10 लाख रुपये का स्मैक जब्तकटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 11.06 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।कार्रवाई में एक पुरुष हैंडलर और एक महिला सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है।घटना का विवरणकोतवाली पुलिस को बैलट घाट और खिरहनी फाटक क्षेत्र में अवैध स्मैक की बिक्री की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं।

5 जून 2026 को क्षेत्र में गश्त के दौरान बैलट घाट रेलवे मैदान में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन देखते ही भागने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 11.06 ग्राम स्मैक (हल्के सफेद-भूरे रंग का पाउडर) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह स्मैक उसे बिक्री के लिए धनपतिया निषाद नामक महिला द्वारा दी गई थी।गिरफ्तार आरोपीलाला उर्फ संतोष निषाद (56 वर्ष), पिता दुर्गा निषाद, निवासी खिरहनी फाटक, कटनी (हैंडलर)धनपतिया निषाद (48 वर्ष), पति स्व. संतोष निषाद, निवासी खिरहनी फाटक, थाना कोतवाली, कटनी (सप्लायर)दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 569/2026 दर्ज कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विवेचना जारी है।पुलिस का बयानथाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस मामलों में संलिप्त रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।पुलिस टीमइस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेयचौकी प्रभारी खिरहनी उपनिरीक्षक किशोर द्विवेदीप्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंहआरक्षक प्रवीण सिंह, दीपक तिवारीमहिला आरक्षक अनामिका तिवारी एवं रूपाली यादव

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

admin

Recent Posts

समय पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देने पड़े 5 पंचायत सचिवों को महंगे

नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी लोक सेवा में अनावश्यक…

2 hours ago

खनिज माफियाओं पर सख्त कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

उत्खनन, ओवरलोडिंग और अनियमित परिवहन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के…

3 hours ago

जिले के 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिसकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई,

विभाग आगे भी जिले भर के मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी रख रहा है।

3 hours ago

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

1 day ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

1 day ago

This website uses cookies.