कटनी। नगर पालिका निगम कटनी के फायर अमले की सतर्कता, सूझबूझ और समन्वित प्रयासों से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना टल गई। थाना एनकेजे अंतर्गत परोहा मार्केट क्षेत्र में एक मकान में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने मात्र कुछ ही देर में पूरी तरह नियंत्रित कर लिया।सहायक फायर प्रभारी श्री शैलेंद्र दुबे ने बताया कि 6 जून 2026 को प्रातः 3:25 बजे परोहा मार्केट स्थित एक मकान से आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया।
दुर्गा चौक जोन और सिविल लाइन जोन से दो फायर ब्रिगेड वाहन तत्काल घटनास्थल पर रवाना किए गए।फायर कर्मियों की मुस्तैदीघटनास्थल पहुंचकर फायर कर्मियों ने पेशेवर दक्षता और पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों यूनिटों के समन्वित प्रयासों से आग को शीघ्र काबू में कर लिया गया। आग आसपास के अन्य भवनों में नहीं फैल सकी, जिससे संभावित बड़े नुकसान को रोका जा सका।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली।
निगम प्रशासन का बयाननगर पालिका निगम प्रशासन ने फायर कर्मियों की तत्परता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर अमला 24 घंटे अलर्ट मोड पर मुस्तैद रहता है।नगर पालिका निगम कटनी के फायर विभाग की इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है।
अपील: नागरिकों से अनुरोध है कि आग लगने जैसी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन पर सूचना दें।
नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी लोक सेवा में अनावश्यक…
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार…
उत्खनन, ओवरलोडिंग और अनियमित परिवहन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के…
विभाग आगे भी जिले भर के मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी रख रहा है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
This website uses cookies.