*आम आदमी पार्टी कटनी इकाई की बैठक सम्पन्न*

आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करेगी

कटनी, 23 अगस्त 2025। आम आदमी पार्टी कटनी इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज सूर्या होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे और लोकसभा अध्यक्ष शिवप्रताप परमार उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने की।प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जिले में संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को आवाज़ देने और आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करेगी।

जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आगामी निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से उतरकर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह परमार ने बैठक में बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में एड. अनिल सिंह सेंगर, शिवप्रताप सिंह परमार, प्रकाश जैन, दिनकर शुक्ला, केशवनंद सेन, वसीम खान, विवेक सिंह बघेल, पूरन दुबे, कुंवर रघुवंशी, संतोष सिंह, सफक् कुरेशी, अफरोज खान, विनय लोधी, लखन सिंह, दशरथ सिंह, मोहित श्रीवास, अंकित खरे, अंकित खाटिक, सुदामा ईदनानी, गणेश प्रसाद दुबे, अरविंद सिंह, शैलेश गुप्ता, विकास समदरिया, राजनीश यादव, राजकुमार मिश्रा, वरुण मिश्रा, रामानुज मिश्रा, जगन्नाथ नामदेव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी औरL कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

14 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

14 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

14 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

14 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

2 days ago

This website uses cookies.