मेमू ट्रेनों के पहिए थमे, 6 घंटे का मेगाब्लाग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

कटनी, 18 अप्रैल 2026: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में आज कटनी ‘ए’ केबिन पर 6 घंटे का मेगा ब्लॉक शुरू हो गया। ट्रैक आधुनिकीकरण और अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को तेज करने के लिए लिया गया यह ब्लॉक सुबह से ही प्रभावी है।इंजीनियरिंग विभाग की टीमें भारी मशीनों और तकनीकी उपकरणों के साथ कटनी ए केबिन क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। इस ब्लॉक के कारण कटनी रेल खंड पर चलने वाली स्थानीय मेमू एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन काफी प्रभावित रहा।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण:बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू (68747/68748) → उमरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेटचिरमिरी-कटनी-चिरमिरी मेमू (61602/61601) → झलवारा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेटबीना-कटनी-बीना मेमू (11601/11602) → कटनी मुड़वारा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेटइटारसी-कटनी-इटारसी मेमू (61617/61618) → निवार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेटसतना-कटनी-सतना मेमू (61606/61605) → मैहर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेटस्टेशनों पर बदला नजाराआज उमरिया और मैहर स्टेशनों पर यात्रियों की खासी भीड़ देखी गई।

कई यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए, जिसके कारण उन्हें निजी वाहनों या बसों का सहारा लेना पड़ा। छोटे स्टेशनों जैसे झलवारा और निवार पर भी यात्री काफी परेशान नजर आए।हालांकि, बीना की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात रही — बीना-कटनी मेमू ट्रेन को कटनी मुड़वारा तक चलाया गया, जिससे कटनी शहर के करीब रहने वाले यात्रियों को अपेक्षाकृत कम असुविधा हुई।रेलवे की व्यवस्थारेलवे स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणाएं की जा रही हैं। यात्री सूचना प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

14 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

14 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

14 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

14 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

14 hours ago

This website uses cookies.