कटनी, 18 अप्रैल 2026: कटनी जिले की ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के बढ़ते मामलों पर सख्ती दिखाते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। राजस्थान के अजमेर निवासी शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लाख रुपये कीमत का इंडो फार्म नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया गया है।घटना का विवरण:दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ग्राम खमतरा (थाना ढीमरखेड़ा) से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बहोरिबंद ले जाने के बहाने ले गया था।
प्रार्थी रमेश पटेल (50 वर्ष, निवासी झिन्नापिपिरया) ने बताया कि आरोपी अर्जुन सिंह (निवासी अजमेर, राजस्थान) ट्रैक्टर ले गया लेकिन बहोरिबंद नहीं पहुंचा और फोन भी स्विच ऑफ कर दिया।इस पर दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी का इंडो फार्म नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत लगभग ₹7,00,000) जब्त कर लिया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।पुलिस अधिकारियों की भूमिका:यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी श्रीमती आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम में सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज सिंह और आर. देवेंद्र अहिरवार की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और ढीमरखेड़ा पुलिस की इस त्वरित सफलता की सराहना की है।ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
यह कार्रवाई जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.