*विजयराघवगढ़ के खिरवा में 7साल से बंद खदान में अवैध उत्खनन, खनिज विभाग का छापा: पोकलेन जब्त, ऑपरेटर फरार*

स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जाए।

कटनी, 24 अप्रैल 2026*: विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम खिरवा में खनिज विभाग ने देर रात छापा मारकर अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। लगभग 7 साल से बंद पड़ी खदान में चोरी-छिपे उत्खनन किया जा रहा था। विभाग ने मौके से पोकलेन मशीन जब्त कर सडंरसन कंपनी परिसर में खड़ी कराई है।खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जमीन किसी जगदीश पटैल के नाम पर है और खदान सरोज जैन के नाम पर है। इमाम खान की मशीन किसी संदीप महाराज के कहने पर लगाई गई थीं।*अंधेरे का फायदा उठाकर भागा ऑपरेटर* लगातार शिकायत मिलने पर माइनिंग इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने रात में दबिश दी।

विभाग की गाड़ी देखते ही पोकलेन ऑपरेटर मशीन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। इसके बाद दूसरी खदान से ऑपरेटर बुलवाकर पोकलेन को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। मौके पर खनन के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।*7 साल से बंद थी खदान, फिर भी चल रहा था काम* प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह खदान करीब 7 साल से बंद थी। इसके बावजूद संगठित तरीके से अवैध उत्खनन हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लंबे समय से चोरी-छिपे खनन चल रहा था, लेकिन पहली बार जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।*बड़े नामों के खुलासे की आशंका* खनिज विभाग की टीम देर रात तक दस्तावेजी कार्रवाई में जुटी रही।

शुक्रवार को दिन में विस्तृत निरीक्षण होगा। इसमें पता लगाया जाएगा जमीन पर उत्खनन हुआ, कितना खनिज निकाला गया और कौन-कौन शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जांच में बड़े नाम सामने आ सकते हैं। *जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल* चर्चा है कि सत्ता का लाभ उठाने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी संदिग्ध है। विभाग ने कहा है कि अवैध खनन में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।*इलाके में दहशत, लोगों ने की कार्रवाई की तारीफ* इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप है।

स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जाए।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

13 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

13 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

14 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

14 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

14 hours ago

This website uses cookies.