कटनी नगर निगम में सख्त कार्रवाई: निविदा शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदार की निविदा निरस्त, 2 वर्ष तक प्रतिबंधित

यह कार्रवाई नगर निगम कटनी में अनुशासन और जवाबदेही की नई मिसाल कायम करती है। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर के विकास कार्यों को तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए ऐसी सख्ती आवश्यक है।

कटनी: विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, आईएएस ने एक सख्त कदम उठाया है। बालगंगाधर तिलक वार्ड के संत नगर गली क्रमांक 6 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य की निविदा शर्तों का उल्लंघन करने पर ठेकेदार मेसर्स ओम श्री वैष्णवी कंस्ट्रक्शन की निविदा तत्काल निरस्त कर दी गई है। साथ ही, इस ठेकेदार को नगर निगम कटनी की सभी निविदाओं में 2 वर्ष तक भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ठेकेदार को Letter of Acceptance (LOA) जारी होने के बाद निर्धारित समयावधि में परफॉर्मेंस गारंटी एवं अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा कर 15 दिनों के अंदर अनुबंध निष्पादित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ठेकेदार ने बार-बार पत्राचार के बाद भी समय सीमा का पालन नहीं किया और न तो गारंटी राशि जमा की, न ही अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की।पूर्व में भी कार्यालय द्वारा ठेकेदार को निविदा शर्तों का पालन करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई।

परिणामस्वरूप निगम प्रशासन ने शासन के प्रावधानों के तहत ठेकेदार की अमानत राशि जब्त (राजसात) कर ली है और 2 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकें और जनता का पैसा व्यर्थ न जाए।

“यह कार्रवाई नगर निगम कटनी में अनुशासन और जवाबदेही की नई मिसाल कायम करती है। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर के विकास कार्यों को तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए ऐसी सख्ती आवश्यक है।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

13 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

14 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

14 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

14 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

14 hours ago

This website uses cookies.