पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उप निरीक्षक नेहा मौर्य को थाना कोतवाली से बस स्टैंड कटनी चौकी का प्रभारी बनाते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक नेहा मौर्य को आगामी आदेश तक बस स्टैंड चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को मजबूत करने और चौकी स्तर पर बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और शाखाओं को भेज दी गई है, ताकि तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदमबस स्टैंड कटनी शहर का व्यस्ततम इलाका है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं।
उप निरीक्षक नेहा मौर्य की नियुक्ति से इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद है।
नगर निगम प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…
यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…
क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…
मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…
समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
This website uses cookies.