Categories: katni city news

कटनी पुलिस का सख्त एक्शन: एक रात में 50 से अधिक वारंटी गिरफ्तार, आदतन अपराधियों पर पड़ा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। कांबिंग गश्त अभियान जिले भर में निरंतर चलाया जाएगा।

(ब्यूरो): जिले में अपराध पर पूर्ण नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कटनी पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में 1 और 2 मई 2026 की दरमियानी रात थाना माधव नगर को केंद्र में रखकर विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान 170 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने थाना माधव नगर में सभी अधिकारियों को ब्रीफिंग दी और कार्यवाही के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

अभियान में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी धीरेन्द्र धार्वे सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने सीधे फील्ड में नेतृत्व किया।

प्रमुख उपलब्धियां:वारंटी गिरफ्तारी: विभिन्न न्यायालयों के 36 गिरफ्तारी वारंट और 14 स्थाई वारंट सहित कुल 50 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

आदतन अपराधी: थाना माधव नगर में दर्ज दो या दो से अधिक अपराधों में संलिप्त 50 आदतन अपराधियों से सघन पूछताछ की गई, उनके डोजियर भरे गए और सख्त चेतावनी दी गई।

कुछ अपराधियों का सकारात्मक बदलाव: पुलिस की कार्रवाई से प्रभावित होकर कुछ आदतन अपराधियों ने अपराध छोड़कर यातायात सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में स्वेच्छा से सेवाएं देने की पेशकश की।

अन्य प्रमुख कार्यवाहियां:25 गुंडों के निवास स्थानों पर चेकिंग26 निगरानी बदमाशों पर दबिश3 जिला बदर अपराधियों की जांच17 मुसाफिरों को रजिस्टर में दर्ज किया

बैंक, एटीएम, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन निगरानी02 आबकारी प्रकरण (अवैध शराब)02 आर्म्स एक्ट मामले06 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई34 अन्य मोटर व्हीकल एक्ट चालान45 व्यक्तियों पर धारा 126 एवं 135 BNS के तहत कार्रवाई28 जमानती वारंट एवं 43 समन्स तामीलसात टीमें बनाकर अलग-अलग बीटों में अभियान चलाया गया, जिसमें निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। कांबिंग गश्त अभियान जिले भर में निरंतर चलाया जाएगा।

admin

Recent Posts

बिना अनुमति संचालित 3 बारात घरों पर निगम की सख्त कार्रवाई: तीनों स्थल सील

यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…

5 hours ago

जनकल्याण शिविरों में रिकॉर्ड प्रदर्शन: 12,156 आवेदनों का हुआ निराकरण, कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत निगरानी

यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…

5 hours ago

बड़वारा में ‘जहर उगलती’ 12 टायर ऑयल फैक्टरियां! विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…

5 hours ago

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…

5 hours ago

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में बरामद किए 5 चोरी के मोबाइल, दो नाबालिग गिरफ्तार

समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

5 hours ago

This website uses cookies.