कटनी: थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने अवैध शराब बेचने और पिलाने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत यह कार्यवाही की गई।दिनांक 15 अप्रैल 2026 को चौकी निवार की पुलिस टीम को कस्बा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि ग्राम घुघरा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बैठाकर पिला रहा है।
सूचना पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी।मौके से चार व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं:नरेश बर्मन (32 वर्ष), पुत्र रामकेश बर्मन, निवासी ग्राम घुघरारामकेश बर्मन (59 वर्ष), पुत्र स्व. बाबूलाल बर्मन, निवासी ग्राम घुघराशकुन शर्मा (52 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, निवासी जरवाहीरतन आदिवासी (37 वर्ष), पुत्र बसौरी आदिवासी, निवासी ठरकापुलिस ने सभी चारों के विरुद्ध अवैध शराब पिलाने और बेचने का मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह सफल कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी माधवनगर श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में की गई।मुख्य भूमिका निभाने वालों में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक 76 गौरव सेन और आरक्षक 549 वकील यादव शामिल रहे।पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।ऐसे किसी भी मामले की सूचना तुरंत दी जाए।
कटनी पुलिस का यह कदम स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.