Categories: katni city news

Katni News:पर्यटन सुविधाओं से जुड़ेगा विजयराघवगढ़ किला

कटनी सिटी.काम।कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में सहभागिता के अमर साक्ष्य और ऐतिहासिक महत्व के विजयराघवगढ़ किला पहुंचे। श्री प्रसाद ने यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास एवं विस्तार कर किले को धरोहर स्वरूप में विकसित करने के लिए एसडीएम श्री मंडलोई को आवश्यक निर्देश दिया। ताकि भावी पीढि़यां देश की आजादी में यहां के स्वर्णिम इतिहास और अमर सेनानियों के शौर्य, पराक्रम व देशभक्ति से अवगत होते रहे। किला भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे।

मां शारदा का दर्शन

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने विजयराघवगढ़ के किले के भ्रमण के पूर्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने किला परिसर में स्थित पूज्य बरमबाबा की विधिवत पूजा की और पवित्र अखंड ज्योति का दर्शन किया। स्थानीय जनों और पुजारी ने कलेक्टर को मां शारदा की स्थापना और बरमबाबा के महात्म्य का वृतांत बताया। यहां की धर्मिक महत्ता से खासे प्रभावित कलेक्टर ने यहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु एसडीएम को निर्देशित किया।

स्कूल से अतिक्रमण हटवायें

            अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने शासकीय कन्या माध्यमिक शाला देवरा कला का निरीक्षण किया और यहां स्कूल परिसर में किए गए अतिक्रमण को हटवाने एसडीएम महेश मंडलोई को निर्देशित किया। विदित हो कि हाल ही में बीते गुरुवार को संभागायुक्त बी चंद्रशेखर ने संभाग के सभी जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान स्कूलों के आस-पास से अतिक्रमण और अतिक्रमण कर बनाई गई पान-गुटखा की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

21 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

21 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

21 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

21 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

21 hours ago

This website uses cookies.