Peris olympic 2024 : 22 साल के छोरे ने पीछे छोड़ा 187 देश की ओलंपिक कमेटियों को

peris olympic : पेरिस ओलंपिक में एक 22 साल की छोरे ने कमाल दिखाया है। यह छोरा कई ओलंपिक कमेटियों पर भारी पड़ गया है। यही इस ओलंपिक का सबसे सफल खिलाड़ी रहा। इस खिलाड़ी ने 187 देशों और ओलंपिक कमेटी से ज्यादा गोल्ड मेडल जीते। व्यक्तिगत सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने के मामले में फ्रांस का एक खिलाड़ी सबसे आगे रहा। इस खिलाड़ी ने 187 देशों और ओलंपिक कमेटी से ज्यादा मेडल जीते। यह हैं‌फ्रांस के तैराक लियोन माशॉन पेरिस ओलंपिक 2024 के सबसे सफल खिलाड़ी रहे।पेरिस ओलंपिक में 206 देश और ओलंपिक कमेटी के खिलाड़ी इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे।
206 देशों ने लिया भाग
ओलंपिक दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर होने वाला स्पोट्र्स इवेंट है। इन खेलों में दुनिया के कई बड़े देश हिस्सा लेते हैं। इस बार भी 206 देश और ओलंपिक कमेटी ने इस खेलों में मेडल जीतने के लिए जोर आजमाइश की।
63 देशों ने जीता गोल्ड मेडल
इस बार ओलंपिक में कुल 63 देश की गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए। चीन और अमेरिका इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। इस बार भारत की तरफ से 117 एथलीट्स ने भाग लिया था और हमारा दल कुल 6 मेडल ही जीतने में कामयाब रहा।
बाबा बोमन से ली ट्रेनिंग
ओलंपिक के जाने माने तैराक माइकल फेल्प्स के पूर्व कोच बॉब बोमन से ट्रेनिंग लेने वाले लियोन माशॉन ने कुल 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। पेरिस ओलंपिक में 19 देशों ने ही 4 या उससे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं। ऐसे में लियोन माशॉन ने गोल्ड मेडल जीतने के मामले में 187 देशों और ओलंपिक कमेटी को पीछे छोड़ा। इसमें भारत और पाकिस्तान जैसे बड़े देशों का भी नाम शामिल है। पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के मामले में कई एथलीट हैं। इसमें यूएसए के टोरी हुस्के, सिमोन बाइल्स और गैबी थॉमस, ऑस्ट्रेलिया की मोली ओज्कैलाघन का नाम शामिल है। ये एथलीट्स 3-3 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे। एक ओलंपिक में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड माइकल फेल्प्स के नाम पर है। उन्होंने 2008 के ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कुल 8 गोल्ड मेडल जीते थे। 1976 के बाद ओलंपिक में पहली बार हुआ ऐसा लियोन माशॉन के लिए 31 जुलाई का दिन काफी यादगार रहा था। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में और 200 ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 1976 के बाद पहली बार किसी तैराक ने ओलंपिक खेलों में एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वह तैराकी में तीन या उससे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले भी फ्रांस के पहले खिलाड़ी हैं।

admin

Recent Posts

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

5 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

12 minutes ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

21 minutes ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

23 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

23 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

23 hours ago

This website uses cookies.