Seoni News : सिवनी में शिक्षक से रिश्वत ले रहा था पटवारी

कटनी सिटी.काम।सिवनी में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। लोकायुक्त के दल ने तहसील कार्यालय में ही 25 नवंबर को एक पटवारी को शिक्षक से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार भोंगाखेड़ा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक संजय तिवारी ने नामांतरण आदेश जारी होने के बावजूद पटवारी द्वारा खसरा रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने व ऋण पुस्तिका बनाने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
बाद में दोनों के बीच 3 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसकी शिकायत प्रार्थी शिक्षक ने लोकायुक्त दल जबलपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत का परीक्षण करने के बाद 25 नवंबर को लोकायुक्त दल ने आरोपित पटवारी विपुल बरमैया को रिश्वत के 3 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सिवनी शहर के भैरोगंज में पटवारी हल्का सिवनी रैयत अंतर्गत मां के नाम पर एक प्लाट दर्ज था। यह प्लाट मां ने उन्हें रजिस्टर्ड दान पत्र से मेरे नाम रजिस्ट्री की थी। 14 नवंबर को न्यायालय तहसीलदार सिवनी ने प्लाट का नामांतरण आदेश पारित किया गया था।इसके बाद जब वह खसरा पर अपना नाम चढ़ाने व ऋण पुस्तिका बनाने सिवनी रैयत में पदस्थ पटवारी विपुल बरमैया से मिले तो उन्होंने नाम चढ़ाने व ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में पटवारी 3 हजार रुपये में ऋण पुस्तिका बनाने और खसरा में नाम दर्ज कराने तैयार हो गया। इसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी।परीक्षण में शिकायत सही पाये जाने पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार जाल बिछाकर रिश्वत के रुपये लेकर प्रार्थी को भेजा, जहां तहसील परिसर में मौजूद पटवारी ने रिश्वत के रूपये अपने पास रख लिए। पीछे से तैयार लोकायुक्त दल ने आरोपित पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया।

admin

Recent Posts

बड़वारा में APO अजीत सिंह परिहार पर गंभीर आरोप: रोजगार सहायकों ने लगाया मानसिक-आर्थिक प्रताड़ना का आरोप

इससे ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों (मनरेगा आदि) पर गंभीर असर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी…

6 hours ago

सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर दें विशेष ध्यान: निगमायुक्त तपस्या परिहार

“नागरिक संतुष्टि ही प्रशासनिक कार्यों की सफलता का प्रमुख आधार है। हमें निरंतर मॉनिटरिंग और…

6 hours ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक संपन्न: योजनाओं में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की…

6 hours ago

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 190 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

यह जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास…

6 hours ago

“जीरो फैटेलिटी जिला” बनाने की दिशा में कटनी पुलिस और प्रशासन का संकल्प, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सुरक्षित नागरिक” के संकल्प को साकार करने के लिए समन्वित और निरंतर प्रयास करने की…

6 hours ago

जनसुनवाई में कटनी पुलिस ने आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनसुनवाई के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच विश्वास का पुल मजबूत हो रहा…

6 hours ago

This website uses cookies.