कटनी में बुधवार को एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बड़वारा थाना क्षेत्र के मुड़हरा गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई।मृतक की पहचान जबलपुर निवासी भारतपुरी गोस्वामी (50 वर्ष) के रूप में हुई है।
वे पोनियां गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस घर लौटने के लिए कटनी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भटिया-मुड़हरा मार्ग पर ऑटो तेज गति में था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भारतपुरी गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे से मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…
पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…
भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…
नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…
माधवनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का…
उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…
This website uses cookies.