कटनी। पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने स्टेशन रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण किया। इस दौरान आयोजि कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने बड़े हनुमान जी का पूजन अर्चन करते हुए आरती की। इसके बाद यहां पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके बाद उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मनुष्य में ही साक्षात ईश्वर का वास होता है। इसी सेवा का प्रण हमने लिया है। इसी प्रण को आगे बढ़ाने के क्रम में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। मुख्य रूप से अवि श्रीवास्तव, अक्षत श्रीवास्तव, आशीष कंदेले, राजेश यादव, मनोज कश्तवार सुरेंद्र जायसवाल कटनी बोरवेल अध्यक्ष, बाबी चक्रवर्ती, राजीव राय, पुनीत चक्रवर्ती, शौर्य जायसवाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.